बस खराब, ढाई घंटे फंसी रही सवारियां
जोगेंद्रनगर : धर्मशाला से रिकांगपिओ जा रही परिवहन निगम की रात्रि कालीन बस में तकनीकी खराब
जोगेंद्रनगर : धर्मशाला से रिकांगपिओ जा रही परिवहन निगम की रात्रि कालीन बस में तकनीकी खराबी आने से रात दस बजे तक यात्री फंसे रहे। करीब दो घंटे यात्री निगम की ओर से व्यवस्था किए जाने का इंतजार करते रहे। बस में सवार यात्रियों में बुजुर्ग महिलाएं व बच्चे शामिल थे, जिन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दो घटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था न होने से यात्री भड़क उठे।
यह बस धर्मशाला से दोपहर बाद करीब 3.45 पर रवाना हुई। रात करीब 7.30 बजे जैसे ही बस जोगेंद्रनगर बस अड्डा पर पहुंची, तभी बस में तकनीकी खराबी आने से बस पहिये जाम हो गए। निगम के मैकेनिक ने मरम्मत कार्य शुरू किया लेकिन काफी देर बाद दुरुस्त न होने पर प्रबंधन ने अतिरिक्त बस की व्यवस्था की। बस परिचालक रमेश चंद ने बताया कि उन्होंने प्रबंधन को समय पर बस खराब होने की जानकारी दे दी थी।
अड्डा प्रभारी रमेश कुमार ने कहा कि जैसे ही बस खराब होने की सूचना मिली तभी अन्य गाड़ी उपलब्ध करवा दी गई।