Move to Jagran APP

मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर भूस्खलन, बाल-बाल बचे कई वाहन चालक

जागरण संवाददाता मंडी मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी जिले के सात मील में बुधवार

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 May 2021 09:07 PM (IST)Updated: Wed, 12 May 2021 09:07 PM (IST)
मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर भूस्खलन, बाल-बाल बचे कई वाहन चालक
मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर भूस्खलन, बाल-बाल बचे कई वाहन चालक

जागरण संवाददाता, मंडी : मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी जिले के सात मील में बुधवार दोपहर बाद भूस्खलन होने से करीब एक घंटा यातायात बाधित रहा। चट्टानों, मलबे व बिजली के खंभों की चपेट में आने से कई वाहन चालक बाल-बाल बचे। कई वाहन चालकों ने मौके पर अपने वाहन छोड़ भाग कर जान बचाई। मलबा हटाने के लिए यहां लगाई गई एक एलएंडटी क्षतिग्रस्त हुई है। बारिश थमने के बाद यहां कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मलबा हटाने के लिए मशीनरी लगाई और करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हुआ।

loksabha election banner

मंगलवार रात भी यहीं पर भूस्खलन होने से हाईवे रात भर बंद रहा था। सुबह ही यातायात बहाल हो पाया था। हाईवे बंद होने पर प्रशासन ने वाहनों को कटौला बजौरा मार्ग से कुल्लू-मनाली के लिए भेजा था। दोपहर बाद अचानक मूसलधार बारिश से पहाड़ी में भूस्खलन होने से बिजली की उच्च क्षमता के खंभे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इससे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था का ढांचा चरमरा गया है। सात मील में बार बार भूस्खलन होने के बाद पुलिस प्रशासन ने यहां कंस्ट्रक्शन कंपनी को लोगों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

गौर हो कि मंगलवार देर रात भी यहीं भूस्खलन हुआ था। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। आजकल हालांकि हिमाचल में कोरोना क‌र्फ्यू लगा है, लेकिन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को वाया का कटोला भेजा गया था। सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल किया था, लेकिन दोपहर बाद यह फिर बंद हो गया। करीब एक घंटे तक आवाजाही बाधित रही।

-----------

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सात मील में भूस्खलन के कारण करीब एक घंटे बाधित रहा। मलबा हटाने के बाद दोबारा यातायात बहाल कर दिया गया है।

-आशीष शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.