रेहड़ीधाकर ने दो दिन में बांटे दिए 500 मास्क
संवाद सहयोगी मंडी मंडी बस स्टैंड के समीप रेहड़ी पर एक छोटी सी आम की दुकान चलाने वा
संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी बस स्टैंड के समीप रेहड़ी पर एक छोटी सी आम की दुकान चलाने वाला नंदलाल जरूरतमंद का मददगार बन गया है। नंदलाल ने दो दिन में ही जरूरतमंद राहगीरों को मुफ्त में 500 मास्क बांट दिए हैं। वह मजदूरों व जरूरतमंद को आम का भी मुफ्त में वितरण कर रहा है। नंदलाल के कार्य की लोग खूब प्रंशसा कर रहे हैं। वह सराज घाटी के जंजैहली का रहने वाला है। एक माह से मंडी बस स्टैंड के बाहर रेहड़ी पर आम की दुकान चलाता है। नंदलाल का कहना है कि वह एक दिन में करीब 500 रुपये कमाता है। आम बेचकर ही परिवार का पालन-पोषण करता है। जबकि परिवार घर पर खेतीबाड़ी करता है। नंद लाल ने बताया कि उसने यह मास्क किसी अन्य दुकान से निजी राशि खर्च कर खरीदे हैं। लॉकडाउन के बीच में लोगों की मदद की है। घर-घर पर जाकर मास्क का वितरण किया है। लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ भी जागरूक किया है। बेसहारा पशुओं के लिए चारे का इंतजाम स्वयं खर्चे पर किया है।