Move to Jagran APP

12 बेसहारा पशुओं को गोसदन में दिया आश्रय

संवाद सहयोगी मंडी नगर निगम क्षेत्र में बेसहारा पशुओं को नगर निगम व पशु पालन विभाग के कम

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 04:20 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 04:20 PM (IST)
12 बेसहारा पशुओं को गोसदन में दिया आश्रय
12 बेसहारा पशुओं को गोसदन में दिया आश्रय

संवाद सहयोगी, मंडी : नगर निगम क्षेत्र में बेसहारा पशुओं को नगर निगम व पशु पालन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ कर मैगल गोसदन भेज दिया है। इन बेसहारा पशुओं को टैग भी लगाए गए। वहीं, नगर निगम के कर्मचारियों ने इंदिरा मार्केट, पार्क के साथ-साथ समूचे शहर के सार्वजनिक शौचालयों को फिर सैनिटाइज किया।

loksabha election banner

नगर निगम क्षेत्र के करीब सभी वार्डों में बेसहारा पशुओं से स्थानीय लोग व शहर में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोग परेशान रहते है। बेसहारा पशुओं के बीच सड़क में चहलकदमी करने से हर वक्त सड़क दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। कई बार बेसहारा पशु राहगीरों पर हमला कर घायल भी कर देते हैं। स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायतें मिलने के बाद शनिवार को नगर निगम व पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया। इस दौरान कर्मचारियों ने भ्यूली में चार, पुरानी मंडी में दो तथा खलियार वार्ड में छह बेसहारा पशुओं को काफी मशक्कत के बाद पकड़ने में सफलता पाई। बेसहारा पशुओं को वाहनों के माध्यम से मैगल गोसदन पहुंचाया। वहां पर इन पशुओं की टैगिग भी की गई।

शनिवार को शहर में लोगों की चहल पहल कम होने की वजह से नगर निगम ने सभी शौचालयों को सैनिटाइज भी किया। इसके अलावा इंदिरा मार्केट परिसर को भी सैनिटाइज किया गया।

-------

शनिवार को 12 बेसहारा पशुओं को पकड़ कर मैगल स्थित गोसदन में आश्रय दिया गया है। बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थान में भेजने के लिए आने वाले दिनों में भी अभियान चलाया जाएगा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शहर के सभी शौचालयों को फिर सैनिटाइज किया गया।

-राजीव कुमार, आयुक्त नगर निगम, मंडी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.