सांसद ने महिलाओं को बांटे गैस कनेक्शन
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि महिल सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिक
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि महिल सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता है। जुगाहण पंचायत में आयोजित राष्टीय पोषाहार अभियान तथा हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने 142 महिलाओं को घरेलू गैस कनेक्शन व गैस चूल्हे वितरित किए। उन्होंने पंचायत कनैड़, चैक, डुगराई, जुगाहण तथा छात्तर को सांसद निधि से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक विनोद कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल, पंचायत प्रधान मीना देवी, नाचन भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक पूनम, भाजपा जिला महामंत्री नरेश चंदेल, नाचन भाजपा महामंत्री रूपलाल, सुंदरनगर भाजपा मंडलाध्यक्ष वैरागी राम, तहसीलदार उमेश शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्ण पाल मौजूद रहे।