धर्मपुर डिपो में बसें भेजने के नाम पर विपक्ष कर रहा राजनीति
संवाद सहयोगी सरकाघाट विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकाघाट में हिमाचल प
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकाघाट में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बस डिपो से धर्मपुर डिपो को 70 बसें भेजने पर विपक्ष ओछी राजनीति कर रहा है। विपक्ष बिना तथ्यों का पता किए लोगों को गुमराह कर रहा है। सरकाघाट डिपो के तहत वही बसें धर्मपुर से चलेंगी जो पहले भी धर्मपुर से सरकाघाट होकर चलती थी। सरकाघाट डिपो में 144 बसें थी जिनमें 40 धर्मपुर डिपो की थी और अब 81 बसें सरकाघाट से और 63 बसें धर्मपुर से चलेंगी।
सरकाघाट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि धर्मपुर डिपो के अस्तित्व में आने के बाद सरकाघाट डिपो में 75 बसों का फ्लीट रह गया है। इससे 81 रूटों पर बस सेवाएं उपलब्ध होंगी। सरकाघाट डिपो के तहत 15 लंबी दूरी के रूट थे जिनमें से 11 सरकाघाट से यथावत जारी रहेंगे। जबकि चार धर्मपुर को ट्रांसफर कर दिए गए हैं। जब सरकाघाट डिपो बना था तो भी बसें बाहर के डिपो से आई थी। अब जब धर्मपुर डिपो अस्तित्व में आया है तो यहां पर बिलासपुर और हमीरपुर से तीन-तीन, पालमपुर से दो, नालागढ़, रिकांगपिओ, चंबा, मंडी, सुंदरनगर, कुल्लू डिपो से एक-एक बस सहित अन्य डिपो से 30 बसें धर्मपुर के लिए भेजी गई हैं। सरकाघाट डिपो के चार लंबी दूरी के रूट धर्मपुर दिल्ली डीलक्स, धर्मपुर हरिद्वार, धर्मपुर जम्मू और धर्मपुर पठानकोट ट्रांसफर किए गए हैं। यह रूट भी धर्मपुर से वाया सरकाघाट होकर ही चलेंगे। इनमें लग्जरी व डीलक्स बस सेवाएं भी धर्मपुर से ही चलेंगी।
विधायक ने कहा कि विरोधी दल चाहे जो मर्जी प्रचार करे लेकिन यह सच है कि सरकाघाट विधानसभा का विकास केवल भाजपा कार्यकाल में हुआ है। इस अवसर पर मंडल महासचिव रामलाल कौशल, मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर मौजूद रहे।