राष्ट्रीय क्रास कंट्री में भाग लेंगे जोगेंद्रनगर के तीन धावक
राष्ट्रीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता के लिए जोगेंद्रनगर एथलेटिक्स सेंटर के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आगाज उत्तर प्रदेश के मथुरा में 20 जनवरी को होगा। इस प्रतियोगिता में देश के 29 राज्यों के 1200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें आल इंडिया पुलिस, रेलवे बोर्ड, भारतीय सेना के उदीयमान खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। तीन चरणों में विभाजित प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 17 अन्य खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे। इनमें अंडर 1
जागरण संवाद केंद्र, जोगेंद्रनगर : राष्ट्रीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता के लिए जोगेंद्रनगर एथलेटिक्स सेंटर के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आगाज उत्तर प्रदेश के मथुरा में 20 जनवरी को होगा। इस प्रतियोगिता में देश के 29 राज्यों के 1200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें आल इंडिया पुलिस, रेलवे बोर्ड, भारतीय सेना के उदीयमान खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। तीन चरण में विभाजित प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 17 अन्य खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे। इनमें अंडर 18 महिला वर्ग की 6 किलोमीटर की दौड़ में धाविका तमन्ना, अंडर 16 तीन किलोमीटर दौड़ में राष्ट्रीय पुरस्कार से अंलकृत धाविका आस्था और अंडर 20 पुरुष वर्ग की आठ किलोमीटर की दौड़ में धावक प्रवीण को शामिल किया गया है। 18 जनवरी को खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश रवाना होंगे।
प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता में जोगेंद्रनगर के धावकों से काफी उम्मीदें हैं।