तरुण ठाकुर बने एनएसयूआइ के अध्यक्ष
मंडी : राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी में एनएसयूआइ की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक
संवाद सहयोगी, मंडी : राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी में एनएसयूआइ की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हमित जम्वाल ने की। इस दौरान कॉलेज कैंपस की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से तरुण ठाकुर को एनएसयूआइ का कैंपस अध्यक्ष चुना गया।
प्रिया को उपाध्यक्ष तथा एकता ठाकुर को छात्रा प्रमुख चुना गया। इसके अलावा बसंत कौर, किशोरी लाल, राम लाल को सचिव तथा निखिल को महासचिव चुना गया। हरनाम ¨सह को द्रंग ब्लॉक अध्यक्ष, सदर ब्लॉक से राहुल, सराज ब्लॉक से नरेन ठाकुर, सरकाघाट से सुरेंद्र को अध्यक्ष चुना गया। विक्रांत को आर्ट्स, संजय को कॉमर्स, नवीन को साइंस संकाय का प्रमुख चुना गया। इसके साथ चंदन सूर्यवंशी, नीशू, चेतन, अर्जुन, भास्कर, नेहा, चेतना, राहुल ठाकुर को सदस्य चुना गया।
नवनियुक्त कैंपस अध्यक्ष तरुण ठाकुर सराज हलके से संबंध रखते हैं और पूर्व मिल्क फेडरेशन चेयरमैन चेतराम ठाकुर के सुपुत्र हैं। बैठक में एनएसयूआइ जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र, जिला महासचिव पंकज गुमरा, सिद्धार्थ जिला सचिव आजाद गुमरा, तथा जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।