Move to Jagran APP

रणवीर सिंह दूसरी बार बने मंडी भाजपा के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी मंडी जिला मंडी भाजपा अध्यक्ष की कमान दूसरी बार फिर रणवीर सिंह को सौंपी गई है। शुक्रवार को जिला चुनाव प्रभारी राकेश जंवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विशेष रूप से प्रदेश संगठनात्मक चुनाव प्रभारी रामस्वरूप शर्मा ने शिरक्त की। इस मौके पर सभी मंडलों से आए अध्यक्षों की उपस्थिति में जिला चुनाव प्रभारी राकेश जंवाल ने रणवीर सिंह के नाम का ऐलान किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 09:12 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 06:19 AM (IST)
रणवीर सिंह दूसरी बार बने मंडी भाजपा के अध्यक्ष
रणवीर सिंह दूसरी बार बने मंडी भाजपा के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, मंडी : जिला मंडी भाजपा अध्यक्ष की कमान दूसरी बार फिर रणवीर सिंह को सौंपी गई है। शुक्रवार को जिला चुनाव प्रभारी राकेश जम्वाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विशेष रूप से प्रदेश संगठनात्मक चुनाव प्रभारी रामस्वरूप शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर सभी मंडलों से आए अध्यक्षों की उपस्थिति में जिला चुनाव प्रभारी राकेश जम्वाल ने रणवीर सिंह के नाम का ऐलान किया। इस दौरान सभी ने सर्वसम्मति से उन्हें दूसरी बार कमान सौंपने का स्वागत किया। प्रदेश संगठनात्मक चुनाव प्रभारी एवं सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि सभी 71 मंडलों के चुनाव हो चुके हैं और अब जिलाध्यक्षों के चुनाव चल रहे हैं। पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा संगठनात्मक चुनाव हो रहे हैं और जल्द नया प्रदेश अध्यक्ष भाजपा को मिलेगा। शनिवार को सुंदरनगर भाजपा संगठनात्मक जिला के चुनाव होंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.