पंडोह- बनाला तक सफर जोखिम भरा
बनी हुई है। जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मनाली-चंडीगढ़ एनएच 21 में जगह जगह खड्डे पड़ने से आम यात्रियों का सफर जोखिम भरा बना हुआ है। खस्ताहाल मार्ग में आम यात्रियों के साथ मनाली रोहतांग की सैर करने आने वाले पर्यटक भी खासे परेशान हैं। यहां मार्ग में पंडोह से लेकर बनाला तक जगह जगह पर बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। आलम यह है कि कई जगह पर एक फुट के करीब गडढे हैं। बारिश में इन खड्डों में पानी भरने से वाह
सहयोगी, पद्धर : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र में सड़कों की हालत दयनीय है। जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मनाली-चंडीगढ़ एनएच 21 में जगह-जगह गड्ढे पड़ने से आम यात्रियों का सफर जोखिम भरा बना हुआ है। खस्ताहाल मार्ग में आम यात्रियों के साथ मनाली रोहतांग की सैर करने आने वाले पर्यटक भी खासे परेशान होते हैं। यहां मार्ग में पंडोह से लेकर बनाला तक जगह-जगह पर बड़े बड़े गड्ढे पड़े हैं। जिस वजह से वाहनों के कलपुर्जो का नुकसान हो रहा है। वहीं कई वाहन दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं।
ग्रामीणों में एनएच और एनएचएआइ के अधिकारियों के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का तर्क है मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग मूक बनकर बैठा है। मार्ग में फोरलेन का निर्माण कार्य भी चला हुआ है। जिस कारण सड़क की कटिग के चलते जहां अकसर जाम लगने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब मार्ग की दुर्दशा होने से यात्री यहां सफर करने से भी कतरा रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों में समाजसेवी अरुण कुमार शर्मा, दर्शन ठाकुर, ओम प्रकाश, जितेंद्र कुमार, ललित कुमार, भूप सिंह और राज ठाकुर सहित अन्यों ने बताया कि खस्ताहाल मार्ग की ओर राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण कोई ध्यान नही दे रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से एनएच व एनएचएआइ को मार्ग को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने के दिशा निर्देश देने की मांग की है। पंडोह से लेकर झिड़ी तक मार्ग में गड्ढे पड़े हुए हैं। इस बावत एनएचएआइ के अधिकारियों को अवगत करवाया है। मार्ग को दुरुस्त करने के आदेश फिर से एनएचएआइ को जारी किए जाएंगे।
जवाहर ठाकुर, विधायक।