Move to Jagran APP

एचपीशिवा प्रोजेक्ट से किसानों की आय होगी दोगुनी: महेंद्र सिंह

कृषि व बागवानी लोगों का मुख्य व्यवसाय है। प्रदेश में हिमाचल प्रदेश सब ट्रापिकल हार्टिक्लचर इरिगेशन एंड वेल्यू एडिशन प्रोजेक्ट (एचपीशिवा) शुरू किया गया है। इसके तहत 2022 से पूर्व किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने जोगेंद्रनगर वन मंडल के तहत शेरपुर गांव में पीपल का पौधा रोपित कर वन महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद दी। वन विभाग द्वारा 200 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए ग

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 06:40 AM (IST)
एचपीशिवा प्रोजेक्ट से किसानों की आय होगी दोगुनी: महेंद्र सिंह
एचपीशिवा प्रोजेक्ट से किसानों की आय होगी दोगुनी: महेंद्र सिंह

संवाद सहयोगी, मंडी : प्रदेश में कृषि व बागवानी लोगों का मुख्य व्यवसाय है। प्रदेश में हिमाचल प्रदेश सब ट्रापिकल हार्टिकल्चर इरिगेशन एंड वेल्यू एडिशन प्रोजेक्ट (एचपीशिवा) शुरू किया गया है। इसके तहत 2022 से पूर्व किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

loksabha election banner

यह जानकारी आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने जोगेंद्रनगर वन मंडल के तहत शेरपुर गांव में पीपल का पौधा रोपित कर वन महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद दी। वन विभाग द्वारा 200 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस क्षेत्र में तीन हैक्टेयर भूमि पर कुल 2400 पौधे लगाए जाएंगे। महेंद्र ठाकुर ने कहा 19 जुलाई को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा पनारसा में राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया था। इस कड़ी में 20 से 24 जुलाई तक प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण का कार्य किया गया। इन पांच दिनों में विशेष अभियान के दौरान मंडी जिला में 110 जगहों में 354 हैक्टेयर भूमि पर 3 लाख 70 हजार 500 पौधे रोपित किए गए। जबकि धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र में 67 हैक्टेयर भूमि पर 18000 पौधे रोपित किए गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से भारत सरकार ने प्रदेश में जल संग्रहण के लिए 4751 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की है। एशियन विकास बैंक के सहयोग से लागू की जा रही है। इस योजना के तहत छोटी नदियों, खड्डों और नालों पर चेक डैम बनाए जाएंगे। उन्होंने पंचायत पपलोग के गांव खरोह में प्राकृतिक जलस्त्रोतों के सफाई अभियान में स्वयं शिरकत कर लोगों को संदेश दिया कि जल संग्रहण का क्या महत्व है। उन्होंने चोलथरा में लोगों की सुविधा के लिए पीएनबी बैंक के एटीएम का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर अरण्यपाल वन वृत मंडी उपासना पटियान, बीडीसी अध्यक्ष विनोद ठाकुर, पपलोग पंचायत प्रधान पवन कुमार, चलौथरा पंचायत प्रधान पवन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य राज कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.