Move to Jagran APP

बहुमत कांग्रेस के पास, उपाध्यक्ष बनी भाजपा समर्थित

नगर पंचायत रिवालसर में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतार नही पाई ।कांग्रेस समर्थित पार्षदों के कुनबे की फूट के चलते नगर पंचायत में दूसरी बार भाजपा समर्थित मीना गुप्ता की उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गई। नगर पंचायत की सात वार्डों में से चार वार्डों से कांग्रेस समर्थित पार्षद चुन कर आए थे। भाजपा के पास सिर्फ तीन पार्षद थे। कु

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 05:14 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 06:40 AM (IST)
बहुमत कांग्रेस के पास, उपाध्यक्ष बनी भाजपा समर्थित
बहुमत कांग्रेस के पास, उपाध्यक्ष बनी भाजपा समर्थित

सहयोगी, रिवालसर : नगर पंचायत रिवालसर में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतार पाई। कांग्रेस समर्थित पार्षदों के कुनबे की फूट के चलते नगर पंचायत में दूसरी बार भाजपा समर्थित मीना गुप्ता की उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गई। नगर पंचायत की सात वार्डो में से चार वार्डो से कांग्रेस समर्थित पार्षद चुन कर आए थे। भाजपा के पास सिर्फ तीन पार्षद थे। कुर्सी की लड़ाई के लिए भाजपा के दो पार्षदों ने कांग्रेस के दो पार्षदों से हाथ मिलाकर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष की कुर्सी पर दूसरी बार कब्जा कर लिया। नगर पंचायत में सोमवार को हुए उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए मात्र मीना गुप्ता का नाम आया। चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम बल्ह आशीष कुमार ने मीना गुप्ता को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया। इससे पूर्व करीब साढ़े तीन साल पहले नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस समर्थित पार्षदों में सागर कमल को अध्यक्ष पद देने पर सहमति बनी थी। मगर कुर्सी के खेल में भाजपा ने कांग्रेस के दो पार्षदों लाभ सिंह व विमला के साथ समझौता कर कांग्रेस के लाभ सिंह को अध्यक्ष व भाजपा की ओर से महेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष बना कर कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया था। उस समय भाजपा के दो पार्षदों में ढाई -ढाई साल उपाध्याय के पद पर बने रहने को लेकर सहमति हुई थी। ढाई साल होने पर महेंद्र कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.