Move to Jagran APP

Himachal Pradesh Lok Sabha Election Result 2019: मंडी में क्या आज टूटेगा पंडित सुखराम की जीत के अंतर का रिकाॅर्ड? फैसला कुछ घंटों में

Mandi LokSabha wining record have Sukhram मंडी संसदीय क्षेत्र में बड़ी जीत का रिकाॅर्ड अब भी पंडित सुखराम के नाम है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 08:16 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 08:16 AM (IST)
Himachal Pradesh Lok Sabha Election Result 2019: मंडी में क्या आज टूटेगा पंडित सुखराम की जीत के अंतर का रिकाॅर्ड? फैसला कुछ घंटों में
Himachal Pradesh Lok Sabha Election Result 2019: मंडी में क्या आज टूटेगा पंडित सुखराम की जीत के अंतर का रिकाॅर्ड? फैसला कुछ घंटों में

मंडी, जेएनएन। मंडी संसदीय क्षेत्र में बड़ी जीत का रिकाॅर्ड अब भी पंडित सुखराम के नाम है। 1996 में उन्होंने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रहे अदन सिंह ठाकुर को 153223 वोटों के अंतर से पराजित किया था। यह रिकाॅर्ड अब तक कायम है। एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीतने वालों में भले ही महेश्वर सिंह व प्रतिभा सिंह भी शामिल हैं। मगरसबसे ज्यादा वोटों के अंतर से यहां पर जीत पंडित सुखराम की 1996 में ही हुई थी। इससे पहले 1984 में जब देश में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस की लहर थी।

loksabha election banner

पंडित सुखराम ने पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था तो अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सबसे धांसू माने जाने वाले नेता मधुकर को उन्होंने 1,31652 मतों से हराया था। इसके अलावा 1998 में जब भाजपा के उम्मीदवार महेश्वर सिंह थे व कांग्रेस की और प्रतिभा सिंह चुनाव में उतरी थी तो महेश्वर सिंह की जीत 131832 मतों से हुई थी। उससे अगले ही साल जब देश में फिर से मध्यावधि चुनाव हुए थे तो महेश्वर सिंह ने ठाकुर कौल सिंह को 131025 वोटों के अंतर से मात दी थी।

जून 2013 में जब प्रदेश में कांग्रेस व देश में यूपीए की सरकार थी व वीरभद्र सिंह के सांसद पद से त्यागपत्र देकर प्रदेश की राजनीति में आ जाने के बाद उपचुनाव हुआ था। प्रतिभा सिंह ने जय राम ठाकुर को 1,36727 मतों के अंतर से हराया था। इस बार भी स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई हैं। इससे हार जीत का कोई नया रिकाॅर्ड बन सकता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.