Move to Jagran APP

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत पद्मश्री डॉ. जगत राम

डीगढ़ के निदेशक पद्मश्री डॉ. जगत राम से आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट की। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित होने पर बधाई दी और शॉल टोपी पहना कर सम्मानित भी किया। महेंद्र सिंह ने कहा की डॉ. जगत राम का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। जिन विकट परिस्थितियों में उन्होंने य

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 08:08 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 08:08 PM (IST)
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत पद्मश्री डॉ. जगत राम
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत पद्मश्री डॉ. जगत राम

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : पीजीआइ चंडीगढ़ के निदेशक पद्मश्री डॉ. जगतराम से आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट की। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित होने पर बधाई दी और शॉल टोपी पहना कर सम्मानित भी किया। महेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. जगत राम का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। जिन विकट परिस्थितियों में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया वह आने वाली पीढि़यों के लिए अनुकरणीय रहेगा। हिमाचली बेटे ने प्रदेश व देश ही नहीं पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

loksabha election banner

आइपीएच मंत्री ने कहा कि जगत राम का उनसे दो दशकों से ज्यादा गहरा नाता रहा है। डॉ. जगत राम जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते है। खेतों में हल जोत खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले गरीब किसान के बेटे को देश के चौथे सबसे बड़े पुरस्कार पद्मश्री से नवाजा जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। शनिवार को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में उन्हें यह पुरस्कार मिला है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जगत राम मूलत: सिरमौर जिले की सेर जगास पंचायत के पबियाना गांव से हैं। आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह के साथ उनकी माता कुंती देवी, धर्मपत्नी प्रोमिला ठाकुर और बेटी पूर्व जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया भी साथ थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.