नलसर में जांचा लोगों का स्वास्थ्य
मंडी क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान द्वारा बल्ह घाटी की ग्राम पंचायत नलसर में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ स्थानीय पंचायत प्रधान विनोद कुमार ने किया। चिकित्सकों की टीम ने लोगों के रक्त की जांच भी की। कैंप में आने वाले मरीजों को निशुल्क दवा भी वितरित की गई। अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले लोगों का उनके घर द्वार जा कर सर्वेक्षण कर स्वास्थ्य जांच की जाएगी। पंचायत प्रधान ने अधिक से
संवाद सहयोगी, मंडी : क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की ओर से बल्ह घाटी की ग्राम पंचायत नलसर में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ स्थानीय पंचायत प्रधान विनोद कुमार ने किया। चिकित्सकों की टीम ने लोगों के रक्त की जांच भी की। कैंप में आने वाले मरीजों को नि:शुल्क दवा भी वितरित की गई। अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले लोगों का उनके घरद्वार जाकर सर्वेक्षण कर स्वास्थ्य जांच की जाएगी। पंचायत प्रधान ने अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य कैंप का लाभ उठाने का आह्वान किया है।