Move to Jagran APP

देवेंद्र कुमार को शारीरिक शिक्षक संघ द्रंग प्रथम की कमान

प्रथम की बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी में संपन्न हुई। इस दौरान संघ की पुरानी कार्यकारिणी को निरस्त कर नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। जिसमें पीईटी देवेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। इसके अलावा सीआर यादव को उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा सचिव अजय कुमार कोषाध्यक्ष राजकुमार सचिव कर्म चंद सलाहकार भूपेंद्र पाल मीडिया प्रभारी हेमराज को प्रबंधन सचिव चुना गया। इसके अलावा उमेश कुमार संजय कुमार गोपाल सिंह उपेंद्र कुमार राजकुमार नागपाल ओमप्रकाश परस राम चंद्रमणि अनिल कुमार इंद्रदेव और पवन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 05:14 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 05:14 PM (IST)
देवेंद्र कुमार को शारीरिक शिक्षक संघ द्रंग प्रथम की कमान
देवेंद्र कुमार को शारीरिक शिक्षक संघ द्रंग प्रथम की कमान

सहयोगी, पद्धर : शारीरिक शिक्षक संघ द्रंग खंड प्रथम की बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी में हुई। इस दौरान संघ की पुरानी कार्यकारिणी को निरस्त कर नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। जिसमें पीईटी देवेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। इसके अलावा सीआर यादव को उपाध्यक्ष, प्रवीण शर्मा सचिव, अजय कुमार कोषाध्यक्ष, राजकुमार सचिव, कर्म चंद सलाहकार, भूपेंद्र पाल मीडिया प्रभारी, हेमराज को प्रबंधन सचिव चुना गया।

loksabha election banner

इसके अलावा उमेश कुमार, संजय कुमार, गोपाल सिंह, उपेंद्र कुमार, राजकुमार, नागपाल, ओमप्रकाश, परस राम चंद्रमणि, अनिल कुमार, इंद्रदेव और पवन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। जबकि सीआर यादव और रमन कुमार जमवाल को जिला डेलीगेट्स नियुक्त किया गया।

इस दौरान संघ के सलाहकार कर्म चंद को कार्यकारिणी द्वारा सम्मनित भी किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने कहा कि कर्म चंद एक जनवरी 2019 को सेवा से भारमुक्त होंगे। उस दौरान कार्यकारिणी द्वारा विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.