मतदान से 17 दिन पहले मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बदले, वीरभद्र समर्थक तैनात
Mandi Congress district President change मतदान से ठीक 17 दिन पहले मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक शर्मा को पद से हटा दिया गया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 10:25 AM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 10:25 AM (IST)
मंडी, जेएनएन। मतदान से ठीक 17 दिन पहले मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक शर्मा को पद से हटा दिया गया है। दीपक शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के समर्थक बताए जाते हैं। अध्यक्ष पद पर वीरभद्र के कट्टर समर्थक माने जाने वाले शशि शर्मा की नियुक्ति की गई है।
मंडी जिला कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष शशि शर्मा।
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बदलने का कुछ पदाधिकारियों ने विरोध भी किया था। इसके बाद से कई पदाधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा था। लेकिन चुनाव से ऐन पहले जिला अध्यक्ष को बदलने से मंडी में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें