Move to Jagran APP

कांग्रेस ने त्रिफालघाट में फूंका सत्ती का पुतला

कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर ने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के त्रिपालघाट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ की गई अभद्र भाषा में टिप्पणी की कड़े शब्दों में निदा की है। सुंदरनगर के जिला प्रवक्ता ब्रह्म दास चौहान ने बताया कि भाजपा नेता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 06:38 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 06:38 PM (IST)
कांग्रेस ने त्रिफालघाट में फूंका सत्ती का पुतला
कांग्रेस ने त्रिफालघाट में फूंका सत्ती का पुतला

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : जिला कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर ने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के त्रिपालघाट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ की गई अभद्र भाषा में टिप्पणी की कड़े शब्दों में निदा की है।

loksabha election banner

सुंदरनगर के जिला प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान ने बताया कि भाजपा नेता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर बौखलाहट में हैं और अभद्र भाषा में अनाप-शनाप बयानबाजी करने पर उतर आए हैं। घटिया मानसिकता रखने वाले ऐसे नेताओं की कांग्रेस कड़े शब्दों में भ‌र्त्सना करती है। पूरे देश में कांग्रेसी बहुमत से सीटें जीतेगी और देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा मोदी और जयराम के नाम पर वोट मांग रहे हैं वह पांच साल कोई भी विकास कार्य मंडी क्षेत्र में नहीं किया है। वह जहां भी वोट मांगने जा रहे हैं वहां उनको लोगों की निराशा ही हाथ लग रही है।

इस अवसर पर कांगेस पार्टी के अध्यक्ष पवन कुमार कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष प्रेमलाल, अनिल शर्मा व सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.