रिवालसर के अनुराग ने उत्तीर्ण की एनडीए परीक्षा
क्षेत्र की घियुंधार के अनुराग यादव ने प्रदेश एनडीए की परीक्षा उर्तीण कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेना में ऑफिसर बनने को लेकर होनहार का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडगवासला पुणे महाराष्ट्र में हुआ है। अब वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनेगा। अनुराग ने प्रारंभिक शिक्षा युनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर से की है। इसके बाद उसने जमा दो तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से प्राप्त की। यूनिटी स्कूल रिवालसर के प्रधानाचार्य डीडी शर्मा ने बताया
सहयोगी, रिवालसर : क्षेत्र की घियुंधार के अनुराग यादव ने प्रदेश एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेना में ऑफिसर बनने को लेकर होनहार का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडगवासला पुणे महाराष्ट्र में हुआ है। अब वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनेगा। अनुराग ने प्रारंभिक शिक्षा युनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर से की है। इसके बाद उसने जमा दो तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से प्राप्त की। यूनिटी स्कूल रिवालसर के प्रधानाचार्य डीडी शर्मा ने बताया कि अनुराग पहली कक्षा से ही पढ़ाई में होनहार छात्र रहा है। उन्होंने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं, अनुराग ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व अपने गुरुजनों को दिया है।