Move to Jagran APP

40 घंटे बाद मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल

ट बाधित मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राज मार्ग दो दिनों के बाद बहाल हो गया है। राष्ट्रीय राज मार्ग पर जमा गाद, मलबा व पत्थरों को वहां से हटा कर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। झीड़ी के निकट रात को भूस्खलन से भारी मात्रा में मार्ग पर आए मलबे को भी लोक निर्माण विभाग ने हटा दिया है। चंडीगढ़-दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन अभी भी मनाली तक नहीं पहुंच पा रही है। कुल्लू से मनाली मार्ग अभी बंद है। दूसरी ओर मंडी पठानकोट मा

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 06:53 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 06:53 PM (IST)
40 घंटे बाद मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल
40 घंटे बाद मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल

संवाद सहयोगी, मंडी : ब्यास का जलस्तर कम होने से दवाडा के निकट बाधित मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिन के बाद बहाल हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमा गाद, मलबा व पत्थरों को वहां से हटाकर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। झीड़ी के निकट रात को भूस्खलन से भारी मात्रा में मार्ग पर आए मलबे को भी लोक निर्माण विभाग ने हटा दिया है। चंडीगढ़-दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन अभी भी मनाली तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कुल्लू से मनाली मार्ग अभी बंद है। दूसरी ओर मंडी पठानकोट मार्ग पर मैगल के निकट भूस्खलन से बाधित मार्ग को सुबह वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है।

loksabha election banner

कुल्लू जिला में बारिश व बादल फटने से ब्यास ने रौद्र रूप धारण कर लिया। रविवार को दोपहर करीब एक बजे ब्यास का जलस्तर बढ़ने के कारण दवाडा में पानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गया था। इस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। वाहनों को बजौरा-कमांद मार्ग से भेजा गया। रविवार को हालांकि कुछ घंटे बाद मार्ग को बहाल कर दिया गया लेकिन शाम पांच बजे एक बार फिर पानी का स्तर बढ़ गया। मार्ग के जलमग्न होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही।

मंडी जिला के डडौर से नागचला तक के दायरे में ट्रक दो दिन मार्ग बहाली के इंतजार में खड़े रहे। सोमवार शाम करीब पांच बजे झीड़ी के निकट पहाड़ी पर से भूस्खलन होने से भारी भरकम मलबा सड़क मार्ग पर आ गया। मंगलवार सुबह नौ बजे करीब 40 घंटों के बाद मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया लेकिन अभी भी वाहन कुल्लू तक ही पहुंच रहे हैं।

इधर, दूसरी ओर मंडी पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैगल के निकट रात को भूस्खलन के कारण मार्ग करीब पांच घंटे बंद रहा। सुबह करीब छह बजे मलबे को हटा कर मार्ग को बहाल करवाया गया।

------------------

ब्यास के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के कारण बाधित मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बहाल कर दिया गया है। झीड़ी के निकट भी पहाड़ी से गिरे मलबे को हटा दिया गया है। खराब मौसम को देखते हुए मशीनरी को तैयार रखा गया है। लोगों को ब्यास किनारे न जाने की हिदायत दी गई है।

ऋग्वेद ठाकुर, उपायुक्त, मंडी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.