Move to Jagran APP

गुटबाजी से बिगड़ी जोगेंद्रनगर भाजपा की सेहत

हंसराज सैनी मंडी दिग्गज नेताओं में चल रहे द्वंद से जोगेंद्रनगर हलके में भाजपा की सेहत बिग

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 07:47 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 07:47 PM (IST)
गुटबाजी से बिगड़ी जोगेंद्रनगर भाजपा की सेहत
गुटबाजी से बिगड़ी जोगेंद्रनगर भाजपा की सेहत

हंसराज सैनी, मंडी

loksabha election banner

दिग्गज नेताओं में चल रहे द्वंद से जोगेंद्रनगर हलके में भाजपा की सेहत बिगड़ गई है। शहरी निकायों के चुनाव में यहां भाजपा महज दो सीटों पर सिमट गई है। इससे पार्टी की जमकर किरकिरी हुई है। शर्मनाक प्रदर्शन से भाजपा नेतृत्व की चिंता भी बढ़ गई है। नेताओं का द्वंद दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पर भारी पड़ सकता है। भाजपा यहां कई गुटों में बंटी है। अपना-अपना वर्चस्व स्थापित करने के चक्कर में संगठन यहां हाशिए पर जा रहा है।

सांसद रामस्वरूप शर्मा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, भाजपा समर्थित विधायक प्रकाश राणा व संगठन यहां पार्टी की लाज नहीं बचा सके। करीब पौने दो साल पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां शानदार प्रदर्शन किया था। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को रिकॉर्ड समर्थन मिला था। गुटबाजी के चलते संगठन यहां प्रत्याशी घोषित करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश होती रही। संगठन यहां जो जीता वह अपना वाले फार्मूले पर चला, मगर जनता ने इसे पूरी तरह से नकार दिया। तीन साल पहले विधानसभा चुनाव में जमानत जब्त करवाने व लोकसभा चुनाव में चारों खाने चित हुई कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी यहां चुनाव जीतने में सफल रहे। तीन सीटों पर बाजी अन्य मार गए। मंडल भाजपा से लेकर पार्टी के दिग्गज नेता यहां दो सीटें मिलने की बात कह चुके हैं। स्थानीय विधायक प्रकाश राणा अब निर्दलीय व कांग्रेस समर्थित निर्वाचित पार्षदों के आंगन के चक्कर काट व उनके साथ फोटो खिंचवा जोड़-तोड़ से अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनवा नाक बचाने में लगे हुए हैं। इस मुहिम में अब वह कितने सफल रहते हैं आने वाले कुछ दिन में इस बात का भी पता चल जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.