Move to Jagran APP

कौल बताएं कैसे बनाई करोड़ों की संपत्ति : जवाहर ठाकुर

जागरण संवाददाता मंडी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बाद अब द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 04:31 PM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 04:31 PM (IST)
कौल बताएं कैसे बनाई करोड़ों की संपत्ति : जवाहर ठाकुर
कौल बताएं कैसे बनाई करोड़ों की संपत्ति : जवाहर ठाकुर

जागरण संवाददाता, मंडी : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बाद अब द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कौल सिंह ठाकुर पर 1977 से 2017 तक करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। कौल सिंह की संपत्ति को लेकर चार्जशीट बनाई है। इसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजकर कार्रवाई की मांग की है। वीरवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जवाहर ठाकुर ने कहा सरकार पहले से दायर चार्जशीट पर जो कार्रवाई कर रही है उसे करती रहे और उन द्वारा बनाई गई चार्जशीट पर अलग से कार्रवाई करे।

loksabha election banner

जवाहर ठाकुर ने आरोप लगाया कभी एक छोटे से कमरे में वकालत करने वाले कौल सिंह ठाकुर के पास आज मंडी शहर में सबसे बड़ी कोठी है। इतनी संपत्ति उन्होंने कहां से और कैसे अर्जित की, इसकी जांच होनी चाहिए। सौली खड्ड में कौन सा उद्योग लगाया है, उसमें कितने लोगों को रोजगार दिया है। धर्मकांटा किसकी जमीन पर लगाया गया है, जनता को बताएं। शिमला में सरकारी भूमि पर बनाए आवास में कैसे व्यावसायिक गतिविधियां हो रही हैं? मंडी में अवैध रूप से कई साल तक क्रशर चलता रहा। जवाहर ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इच्छाधारी कौल सिंह ठाकुर को अगले जन्म वीरभद्र सिंह या जयराम ठाकुर जैसे सज्जन पुरुष का शरीर मिले ताकि उनकी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पूरी हो सके। कौल सिंह ठाकुर उन पर (जवाहर ठाकुर) एक भी आरोप साबित कर दें तो वह राजनीति से हमेशा के लिए संन्यास ले लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.