पैसों के अभाव में जिंदगी की जंग हार गई रेणुका
इलाज के लिए पैसे के अभाव में वल्लभ कॉलेज की छात्रा रेणुका ¨जदगी से जंग हार गई।
संवाद सहयोगी, मंडी : इलाज के लिए पैसे के अभाव में वल्लभ कॉलेज की छात्रा रेणुका ¨जदगी से जंग हार गई। पीजीआइ चंडीगढ़ में उसने दम तोड़ दिया है। इससे उसके गांव मंडप में मातम का माहौल है। धर्मपुर क्षेत्र के मंडप गांव की रेणुका वल्लभ कॉलेज मंडी में अंतिम वर्ष की छात्रा थी। बेहद गरीब परिवार से संबंध रखने वाली रेणुका कॉलेज में बीए पास करके अपने भविष्य की प्ला¨नग कर रही थी, लेकिन उनके जीवन में अचानक एक ऐसा मोड़ आया कि वह पीलिया की शिकार हो गई। तबीयत बिगड़ने पर रेणुका को परिजनों ने जोनल अस्पताल मंडी में दाखिल कराया जहां चिकित्सकों ने उसका कुछ दिन तक उपचार किया मगर हालत सुधारने के बजाय बिगड़ती गई। हालत इतनी नाजुक हो गई कि रेणुका के लीवर ही खराब हो गए। चिकित्सकों ने उसे मंडी से पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया जहां रेणुका ¨जदगी की जंग लड़ती रही। रेणुका के इलाज पर 25 लाख रुपये खर्च होने थे। इतनी बड़ी धनराशि का प्रबंध करने में रेणुका के परिजन असमर्थ थे। एबीवीपी ने धन संग्रह करके कुछ राशि जुटाई, लेकिन पर्याप्त नहीं थी। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। रेणुका के पिता लश्करी राम ने बताया कि अपनी 20 वर्षीय बेटी के इलाज के लिए प्रदेश सरकार व आम जनता से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कहीं से आर्थिक मदद नहीं मिली। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुछ धनराशि उन्हें दी थी। एबीवीपी के इकाई सचिव जो¨गद्र व मीडिया प्रभारी दीक्षित पठानिया ने रेणुका के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि वीरवार को कॉलेज में रेणुका को श्रद्धांजली अर्पित की जाएगी।