सुंदरनगर में सैनिटाइज कार्य का लिया जायजा
कोरोना वायरस से सुंदरनगर को बचाने के लिए प्रयास निरंतर जारी है। इसके लिए नगर परिषद सुंदरनगर शहर के सभी वार्डों को सैनेटाइज करवा रही है। शुक्रवार को नगर परिषद के सलाह वार्ड में शुरु हुए सैनेटाइज करने के कार्यों का नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा ने जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से नालियों गलियों सड़कों के किनारे दुकानों के आगे और सभी संपर्क मांगों को सही तरीके से सैनेटाइज करने के निर्देश दिए। नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा ने शहरवासियों का आह्वान किया है कि वह अपने आसपास किसी भी तरह
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : नगर परिषद सुंदरनगर शहर के सभी वार्डों को सैनिटाइज करवा रही है। शुक्रवार को नगर परिषद के सलाह वार्ड में शुरु हुए सैनिटाइज करने के कार्यों का नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा ने जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से नालियों, गलियों, सड़कों के किनारे, दुकानों के आगे और सभी संपर्क मांगों को सही तरीके से सैनिटाइज करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरवासियों का आह्वान किया है कि वे अपने आसपास सफाई रखें। घर का कूड़ा रोजाना सुबह आने वाले नगर परिषद के ट्रैक्टर में ही डालें।