Move to Jagran APP

छात्रा सहित छह विद्यार्थी पराशर से लौटते बर्फबारी में रास्ता भटके

प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल पराशर घुमने गए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मंडी के छह विद्यार्थी रविवार रात वापस लौटते समय बर्फबारी में रास्ता भटक गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 06:39 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 06:39 PM (IST)
छात्रा सहित छह विद्यार्थी पराशर से लौटते बर्फबारी में रास्ता भटके
छात्रा सहित छह विद्यार्थी पराशर से लौटते बर्फबारी में रास्ता भटके

जागरण संवाददाता, मंडी : धार्मिक व पर्यटन स्थल पराशर घूमने गए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मंडी के छह विद्यार्थी रविवार रात लौटते समय बर्फबारी में रास्ता भटक गए। रात करीब साढ़े दस बजे एक विद्यार्थी ने अपने किसी सहपाठी को मोबाइल फोन पर संपर्क कर रास्ता भटकने की जानकारी दी और मदद मांगी। इसके बाद मोबाइल संपर्क टूट गया। छात्र काफी देर तक रास्ता भटके अपने सहपाठियों से संपर्क करने की कोशिश करता रहा लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद उसने इसकी सूचना आइआइटी के रजिस्ट्रार डॉ. विशाल चौहान को दी। उन्होंने प्रशासन को अवगत करवाया। प्रबंधन ने विद्यार्थियों की खोज में सुरक्षा अधिकारी हरदीप ¨सह के नेतृत्व में एक खोज एवं बचाव दल भेजा। इसमें कई माहिर पर्वतारोही व ट्रैकर शामिल किए गए। इसमें प्रवीण सेम्युअल, उप प्रबंधक (विद्यार्थी) डॉ. गौरव भूटानी, सहायक प्रोफेसर एवं फेकल्टी एडवाइजर (हाइ¨कग) और ट्रै¨कग क्लब साथ गए। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया।

loksabha election banner

उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर व पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने चर्चा करने के बाद एसडीएम सदर डॉ. मदन कुमार की अगुआई में दो टीमें पराशर के लिए रवाना की। इसमें एक टीम पुलिस व दूसरी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की थी। एक एंबुलेंस भी साथ भेजी गई। रात करीब दो बजे बचाव दल ने विद्यार्थियों को कांढलू से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में ढूंढ निकाला। विद्यार्थियों के पास नहीं थे गर्म कपड़े व टॉर्च

विद्यार्थियों के पास न तो गर्म कपड़े थे और न ही कोई टॉर्च थी। मोबाइल फोन की बैटरियां भी जवाब दे गई थीं। सभी छह विद्यार्थियों के सुरक्षित मिलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। इनमें पांच छात्र व एक छात्रा थी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पुलिस वाहन से कमांद कैंपस छोड़ा गया। यह लोग कार में कांढलू तक गए थे। कांढलू से आगे रास्ता बंद होने पर पैदल पराशर पहुंचे थे। अंधेरा होने के कारण वापसी पर बर्फबारी में रास्ता भटक गए। प्रतिबंध के बावजूद नहीं मान रहे लोग

कांढलू से पराशर की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। खराब मौसम व बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने इन दिनों पराशर, शिकारी देवी व कमरूनाग जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके लोग बाज नहीं आ रहे हैं।

सूचना मिलने पर रास्ता भटके विद्यार्थियों की खोज में दो टीमें पराशर के लिए रवाना की गई थीं। कई घंटे के सर्च अभियान के बाद देर रात दो बजे सभी छह विद्यार्थी ढूंढ निकाले। मनाही के बावजूद खुद की जान को जोखिम में डालने वालों के विरुद्ध प्रशासन अब सख्ती से पेश आएगा।

ऋग्वेद ठाकुर, उपायुक्त मंडी कोई भी व्यक्ति इन दिनों पराशर न जा पाए। इसके लिए कांढलू में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

गुरदेव शर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी। सभी छह विद्यार्थी रविवार को अवकाश होने पर निजी तौर पर पराशर गए थे। सूचना मिलते ही प्रशासन के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया गया। सभी विद्यार्थी सुरक्षित हैं।

डॉ. विशाल चौहान, रजिस्ट्रार आइआइटी मंडी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.