सेवानिवृत्त कर्मियों को दिया जाए 12 फीसद चिकित्सा भत्ता
सहयोगी, चौंतड़ा : हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी कल्याण संगठन सेवानिवृत्त इकाई बैजनाथ की ब
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 06:17 PM (IST)
सहयोगी, चौंतड़ा : हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी कल्याण संगठन सेवानिवृत्त इकाई बैजनाथ की बैठक प्रधान विधि ¨सह ठाकुर की अध्यक्षता में तारा देवी मंदिर में हुई। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों से सरकार व परिवहन विभाग के भेदभाव रवैये पर रोष प्रकट किया। अध्यक्ष विधि ¨सह ठाकुर ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पक्ष में दिए गए निर्णयों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अतिरिक्त देय 12 फीसद महंगाई भत्ता, चिकित्सा भत्तों की अदायगी करने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है। इस अवसर पर रामप्रसाद शर्मा, राम ¨सह, विजय कुमार, रवि कुमार, ज्ञान चंद, सुदर्शन ¨सह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें