वाया डरवाड़ बस न चलने से ग्रामीण परेशान
गांव के पास सड़क टारिग के कार्य से बसें वाया चस्वाल व सधोट जा रही हैं। जिस कारण डरवाड़ और छतरैना गांवों के लोगों को सरकाघाट आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल किसान सभा के सदस्य मान सिंह मेहर सिंह रणबीर शास्त्री अशोक कुमार रामस्वरूप सागर चंद देव राज कृष्ण देव रतन शर्मा कुलदीप गुलेरिया सूरत सकलानी शंभू राम पृथ्वी सिंह मनोहर लाल शिवराम प्रेम सिंह कैप्टन महाजन सिंह हेम चंद बलदेव
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : टिहरा उपमंडल के पिपली गांव के पास सड़क टारिग के कार्य से बसें वाया चस्वाल व सधोट जा रही हैं। इस कारण डरवाड़ और छतरैना गांवों के लोगों को सरकाघाट आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल किसान सभा के सदस्य मान सिंह, मेहर सिंह, रणबीर शास्त्री, अशोक कुमार, रामस्वरूप, सागर चंद, देव राज, कृष्ण देव, रतन शर्मा, कुलदीप गुलेरिया, सूरत सकलानी, शंभू राम, पृथ्वी सिंह, मनोहर लाल, शिवराम, प्रेम सिंह, कैप्टन महाजन सिंह, हेम चंद,, बलदेव बराड़ी, संत राम, संजय कुमार, डोलू राम, नरपत राम, सुरेश पठानिया, बलबीर गुलेरिया, अजय सकलानी, अश्वनी पठानिया, नरेंद्र पठानिया आदि ने मांग की है कि सुबह गरली व चस्वाल से सरकाघाट के लिए चलनी वाली बसें वाया डरवाड़ चलाई जाए। जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने आरएम से वाया डरवाड़ बसे चलाने की मांग की है। उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र शर्मा का कहना है कि पिपली गांव में सड़क में टाइल्स लगाने के कारण सड़क एसडीएम धर्मपुर के आदेशों के अनुसार एक माह के लिए बंद की गई है।