पराशर की पहाड़ियों से निकाला 70 बैग कचरा
हि¨लग हिमालयाज फाउंडेशन ने मंडी जिले की उतरसाल पर्वतमाला पर समुद्रतल से साढ़े 9 हजार फीट की उंचाई पर स्थित पराशर झील, प्राचीन मंदिर परिसर व इसके आसपास की खुली चरागारों में फेंके गए कचरे को उठाने अभियान चलाया। दो दिवसीय अभियान हि¨लग हिमालयाज फाउंडेशन के संस्थापक एंड प्रोमोटर प्रदीप सांगवान की अगुवाई में 35 सदस्यीय टीम द्वारा चलाया गया। स्थानीय पराशर देवता समिति के सहयोग से इस टीम ने दो दिनों में प्लास्टिक व बोतलों के 70 बैग एकत्रित किए।
संवाद सहयोगी, मंडी : हि¨लग हिमालयाज फाउंडेशन ने पराशर झील, प्राचीन मंदिर परिसर व आसपास की खुली चरागारों में फेंके गए कचरे को उठाने अभियान चलाया। दो दिवसीय अभियान फाउंडेशन संस्थापक एंड प्रोमोटर प्रदीप सांगवान की अगुवाई में 35 सदस्यों ने चलाया। पराशर देवता समिति के सहयोग से टीम ने पॉलीथीन व बोतलों के 70 बैग एकत्रित किए। कचरे को नगर परिषद मंडी के सहयोग से ठिकाने लगाया जाएगा। प्रदीप सांगवान ने बताया कि संस्था का अभियान जारी रहेगा। अब तक वह हिमालय रीजन के दर्जनों स्थलों को कचरा मुक्त कर चुके हैं। उन्होंने सैलानियों व श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया कि इन स्थलों को कालांतर तक बचाए रखने के लिए स्वच्छ बनाए रखना जरूरी है। पराशर देवता समिति के प्रधान बलबीर ठाकुर व गूर पुजारी अमर चंद ठाकुर ने फाउंडेशन का आभार जताया।