भगवान गणेश के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
रामलीला मैदान व पुराने पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक आयोजित गणेश उत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्याओं में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : रामलीला मैदान व पुराने पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक आयोजित गणेश महोत्सव की पांचवीं भजन संध्या में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की तथा भगवान गणेश की आरती की। सांसद ने कहा कि ¨हदू धर्म में गणपति की पूजा सबसे उच्च मानी जाती है। प्रथम पूज्य कहलाए जाने वाले गणपति की पूजा सर्वश्रेष्ठ है। गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष रमन बहल ने सांसद को सम्मानित किया। पांचवीं भजन संध्या में भजन गायक सुरेश राठौर व मनोहर ठाकुर ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं पुराने पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक चल रहे गणेश महोत्सव आयोजक समिति की ओर से 20 सितंबर को सामुदायिक भवन में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 22 सितंबर को महाआरती और 23 सितंबर को बड़ोण स्थित घाट में गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता शक्ति ¨सह राणा, लेखराज शर्मा, गणपति सेवा समिति सदस्य राजीव बहल, साहिल वालिया, कमल सूद, विशाल शर्मा, राजीव कुमार, अंकित वालिया, रूपेश सैन व्यवसायी कृष्ण शर्मा, विश्न दास शास्त्री आदि मौजूद रहे। उधर रामलीला मैदान में सांसद रामस्वरूप शर्मा को आयोजनकर्ता सुनील कुमार, अजय बावा ने सम्मानित किया। भजन गायक संजीव सुकोश व अजीत शर्मा ने श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। इसके अलावा भट्ठा स्थित व्यास वैली गणेश महोत्सव, चौंतड़ा और सुकाबाग में भी गणपति की महिमा का गुणगान किया गया।