Move to Jagran APP

घटासनी-बरोट मार्ग पर माह में पांच बार दरका पहाड़

घटासनी-बरोट मार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन से वाहन चालकों के लिए यहां से सफर करना भी खतरे से खाली नहीं है। माह में इस मार्ग पर पर यहां पांच बार पहाड़ दरक चुका है। भूस्खलन का सिलसिला लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Aug 2021 07:45 PM (IST)Updated: Thu, 12 Aug 2021 07:45 PM (IST)
घटासनी-बरोट मार्ग पर  माह में पांच बार दरका पहाड़
घटासनी-बरोट मार्ग पर माह में पांच बार दरका पहाड़

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : घटासनी-बरोट मार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन से वाहन चालकों के लिए भी यहां से सफर खतरे से खाली नहीं है। यहां पर सड़क की चौड़ाई के लिए पहाड़ की कटिग का कार्य जोरों पर चल रहा है। बड़ी चट्टानों को हटाने के लिए ब्लास्टिग का सहारा लेना पड़़ रहा है। बरोट के बरधान के नजदीक बीते कुछ दिन पहले अचानक निजी बस पर बड़ी चट्टान गिरने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

loksabha election banner

चौहारघाटी के आराध्य देव पाशाकोट के नजदीक दयो ढांक के पास माह में पांच बार पहाड़ दरका और मौजूदा समय में भी भूस्खलन का सिलसिला जारी है। डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि किसी बड़े हादसे से निपटने के लिए पुलिस की तैनाती कर दी है। वाहन चालकों से भी इस मार्ग पर पूरी सावधानी से वाहन चलाने का आह्वान किया है। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगेंद्रनगर शहर से चौंतड़ा तक पहाड़ दरकने से सफर खतरनाक हो गया है। शहर से दो किलोमीटर दूर ढेलू और पातकू, बजगर खड्ड के नजदीक भूस्खलन का सिलसिला जारी है। टोबड़ी के नजदीक भी भूस्खलन से सड़क पर गुजर रहे वाहन खतरे की जद में आए हैं। जोगेंद्रनगर शहर से चौंतड़ा तक भूस्खलन से संभावित जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को जारी कर दिए हैं। ढेलू में भूस्खलन से हाईवे पर गिरे मलबे को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश कार्यालय से जारी किए जा रहे हैं।

-डा. मेजर विशाल शर्मा, एसडीएम जोगेंद्रनगर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.