जैविक खेती को बढ़ावा दें किसान
हिमाचल प्रदेश भारतीय किसान संघ का प्रदेशस्तरीय अधिवेशन एवं किसान सम्मेलन हुआ।
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : हिमाचल प्रदेश भारतीय किसान संघ का प्रदेशस्तरीय अधिवेशन एवं किसान सम्मेलन हुआ। भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय मंत्री मोहनी मोहन मिश्र मुख्य अतिथि रहे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री लीलाधर विशेष अतिथि रहे। उन्होंने सभी जिलों से आए किसानों को खेतीबाड़ी और कृषि संबंधी विषयों पर जागरूक किया। मोहनी मोहन मिश्र ने कहा किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। हमारी प्राचीन प्राकृतिक खेती खत्म हो गई है।
----------------
डॉ. सोमदेव को प्रदेशाध्यक्ष की कमान
हिमाचल प्रदेश भारतीय किसान संघ के सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। इसमें डॉ. सोमदेव प्रदेशाध्यक्ष, भगत राम पटियाल, डॉ. हेमराज व रोशन लाल सैनी को उपाध्यक्ष चुना गया। सुरेश ठाकुर संगठन मंत्री, दिलबाग कोषाध्यक्ष, देवेंद्र चौहान, उमेश सूद, रोशन चौधरी मंत्री, बलवीर ठाकुर जैविक प्रमुख, अनिता नेगी महिला प्रमुख, धीरज दत्ता युवा प्रमुख, अजीत सकलानी को युवा प्रमुख चुना गया। दीपा देवी, शिवदयाल ¨सह, कर्म चंद, ओमप्रकाश, देसराज व प¨वद्र नेगी को सदस्य बनाया गया।