Move to Jagran APP

ईएमटी जालपा व पायलट राजेश राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी जिला में 109 एंबुलेंस में सेवाएं प्रदान कर रहे दो कर्मचारियों को

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 04:48 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 04:48 PM (IST)
ईएमटी जालपा व पायलट राजेश राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
ईएमटी जालपा व पायलट राजेश राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी जिला में 109 एंबुलेंस में सेवाएं प्रदान कर रहे दो कर्मचारियों को बेहतरीन सेवा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। ईएमटी जालपा देवी व पायलट राजेश कुमार को उनकी सराहनीय सेवा के लिए यह सम्मान मिला है। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने उपायुक्त कार्यालय में दोनों कर्मचारियों को सम्मान से पुरस्कृत किया है।

loksabha election banner

जिला मंडी के लडभड़ोल के गांव भराडपट गांव में 19 जनवरी 2018 को 40 वर्षीय रमेश चंद घर की छत पर धूप सेंक रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल आने के बाद यह केस सामुदायिक चिकित्सा केंद्र लडभड़ोल स्थित एंबुलेंस की ईएमटी जालपा व पायलट राजेश कुमार को सौंपा गया। घटनास्थल पर पहुंच कर इन्होंने मरीज को अर्ध-चेतनावस्था में पाया जो दर्द से कराह रहा था। उसे स्थिर हालत में सरवाइकल स्पाइन व स्पाइन बोर्ड की सहायता से तुरंत एंबुलेंस में ले जाया गया। उसके सिर और चेहरे की दायीं ओर चोट लगी थी जहां से खून निकल रहा था। उसके मुंह और नाक से भी खून निकल रहा था। उसकी दायीं बाजू बुरी तरह से जख्मी थी और दोनों आंखों में सूजन भी थी। पांच साल से आघात के मरीज को सीधी अवस्था में रखा गया। उसकी जीवनी शक्ति का निरीक्षण किया गया। सांस की गति, धड़कन रक्तचाप आदि का स्तर रिकॉर्ड किया गया। ईआइसीपी से संपर्क किया गया। डॉ. पुरोहित की सलाह पर मरीज का दोनों ने प्राथमिक उपचार किया। बाद मरीज की हालत में सुधार देखा गया और उसे आगे के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लडभड़ोल में सुरक्षित भर्ती करवाया गया।

जीवीके ईएमआरआइ कंपनी के राज्य प्रभारी मेहुल सुकुमारन ने कहा कि यह 108 आपातकालीन सेवा के लिए बेहद गर्व की बात है। यह दूरदर्षी नेतृत्व के साथ-साथ प्रदेश सरकारों के लगातार सहयोग से ही संभव हो पाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.