बिजली गिरने से तारें जली, 48 घंटे से बत्ती गुल
बिजली गिरने से तारें जली, 48 घंटे से बत्ती गुल हो गई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 06:48 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 06:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : धर्मपुर क्षेत्र में बिजली गिरने से तारें जल गई हैं। इस कारण 48 घंटे से क्षेत्र में बत्ती गुल है। धर्मपुर के धाड़ता क्षेत्र में सोमवार दोपहर तक बिजली बहाल नहीं हो पाई है। इससे डरवाड़, रोसो, सज्जाओपिपलु, बीड़, भराड़ी, संधोट, चोलथरा, टीहरा में करीब पांच हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने से शादी समारोह में भी खलल पड़ रहा है। अधिशाषी अभियंता जेआर भाटिया ने बताया आसमानी बिजली गिरने से 33 केवी चोलथरा में केबल जल चुकी है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें