जाली करंसी मामले में आरोपितों संग मलाणा में दबिश
जागरण संवाददाता, मंडी : जाली करंसी व चरस खरीद मामले में गिरफ्तार रोहतक के दोनों आरोपित
जागरण संवाददाता, मंडी : जाली करंसी व चरस खरीद मामले में गिरफ्तार रोहतक के दोनों आरोपित छात्रों अंकित व चाणक्य को गोहर पुलिस निशानदेही के लिए कुल्लू जिला के मलाणा ले गई। यहां उनसे कसौल के उस होटल की निशानदेही करवाई गई, जहां दोनों साथियों के साथ 13 अप्रैल की रात को ठहरे थे। पुलिस ने मलाणा में भी दोनों की निशानदेही पर दबिश दी। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। दोनों आरोपित 14 अप्रैल की सुबह दो साथियों परवेज व विक्रांत के साथ मलाणा रवाना हुए थे। वहां करीब आठ बजे पहुंचे थे। यहां देवा व भूत उर्फ किशन से चरस का सौदा हुआ था। करीब दो किलो मलाणा क्रीम छह लाख में खरीदी थी। दोनों को 200-200 के कुल 300 नोट दिए थे। साढ़े तीन लाख देवा व इतने ही भूत के हिस्से आए थे। देवा ने दो लाख रुपये सराज के लाल ¨सह को दिए थे। लाल ¨सह सराज क्षेत्र की चरस मलाणा लेकर जाता था। वहां उस पर मलाणा की चरस का लेप चढ़ाया जाता है। इससे सब लोग जमकर चांदी कूटते थे। सराज व अन्य क्षेत्रों की चरस मलाणा की चरस के मुकाबले सस्ती है। मलाणा की चरस दुनिया भर में विख्यात है। चरस खरीदने के बाद चारों आरोपित मलाणा से चलकर दो बजे कसौल पहुंचे थे। इसके बाद होटल में लंच करने के बाद कार से हरियाणा के लिए निकल गए थे। एक आरोपित का पिता हरियाणा पुलिस से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त है। दूसरे का पिता अधिवक्ता हैं। थाना प्रभारी गोहर मनोज वालिया का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ चल रही है। मलाणा में निशानदेही करवाई गई है।