Move to Jagran APP

विजिलेंस टीम पर चरस तस्करों ने किया हमला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व डीएसपी घायल Mandi News

विजिलेंस टीम पर चरस तस्करों ने हमला कर दिया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व डीएसपी घायल हो गए विजिलेंस के जवानों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 11:48 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 11:48 AM (IST)
विजिलेंस टीम पर चरस तस्करों ने किया हमला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व डीएसपी घायल Mandi News
विजिलेंस टीम पर चरस तस्करों ने किया हमला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व डीएसपी घायल Mandi News
मंडी, जेएनएन। मंडी जिला के भौर में विजिलेंस टीम पर नशे के सौदागरों ने हमला कर दिया। इससे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा समेत एक डीएसपी घायल हो गया। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने विजिलेंस टीम के सदस्यों को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। विजिलेंस की टीम यहां गुप्त सूचना के आधार पर चरस तस्करों पर दबिश देने गई थी। विजिलेंस जवानों ने हिम्मत दिखा दोनों तस्करों का धर दबोचा। तस्करों से करीब चार किलोग्राम चरस बरामद हुई है। विजिलेंस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।  

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चरस का कारोबार होने की सूचना विजिलेंस को मिली थी। पुलिस ने स्कूटी व बुलेट सवार दोनों तस्करों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। कुछ दूरी तरह जवानों ने उन्हें दबोच लिया। इससे तैश में आकर दोनों ने एएसपी मंडी कुलभूषण वर्मा व डीएसपी विजिलेंस ऊना सागर चंद्र पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.