प्रदेश में लागू हो दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम : संघ
हिमाचल प्रदेश ²ष्टि दिव्यांग कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश महासचिव राजकुमार शर्मा व मंडी जिला इकाई के अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने प्रदेश सरकार से मांग कि है कि दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 को केंद्र एवं अन्य पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर शीघ्र अति शीघ्र हिमाचल प्रदेश में भी लागू किया जाए ताकि दिव्यांग
संवाद सहयोगी, मंडी : दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 को केंद्र एवं अन्य पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर प्रदेश में भी लागू किया जाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश दृष्टि दिव्यांग कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश महासचिव राजकुमार शर्मा व मंडी जिला इकाई के अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने प्रदेश सरकार से यह मांग की है। दिव्यांग कर्मचारी जो पदोन्नति की शर्ते पूरी कर चुके हैं, उन्हें शीघ्र पदोन्नत किया जाए। दिव्यांग को पदोन्नति में आरक्षण लागू किया जाए। दिव्यांग जनों का कोई भी जाति एवं धर्म नहीं होता है। उन्होंने कहा दृष्टि दिव्यांग कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए तथा बैकलॉग कोटे से नियुक्त दृष्टि दिव्यांग कर्मचारियों को प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता एवं अन्य देय लाभ दिए जाएं। दिव्यांग कोटे के सैकड़ों खाली बैकलॉग पदों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से रोजगार मेला लगाकर भरा जाए।