साजु राम, मनदीप, लोकपाल, रमेश व शालू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की कमान
संवाद सहयोगी पद्धर द्रंग मंडल भाजयुमो के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने मंगलवार को कार्यकारिणी क
संवाद सहयोगी, पद्धर : द्रंग मंडल भाजयुमो के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने मंगलवार को कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें दो महामंत्री और पांच उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैें।
चौहारघाटी के साजु राम, उरला से मनदीप ठाकुर, लोकपाल, रमेश चंद और शालू नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राकेश कुमार और नरेंद्र कुमार को महामंत्री, लुदरमणि को मुख्य प्रवक्ता, धर्मपाल मीडिया प्रभारी, कनिश नेगी सोशल मीडिया प्रभारी, जितेंद्र कुमार मीडिया संयोजक, महेश कुमार कार्यालय सचिव और राजेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवगठित पदाधिकारियों ने नियुक्ति पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक जवाहर ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित ठाकुर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश वालिया, द्रंग मंडल अध्यक्ष दलीप ठाकुर और युवा मोर्चा अध्यक्ष जगदीश ठाकुर का आभार जताया है।