कपड़े फाड़ने व जातिसूचक शब्द बोलने वालों पर कसा शिकंजा
सराज हलके की बागाचुनौगी पंचायत की एक महिला के कपड़े फाड़ने व उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने वालों पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत केस दर्ज होगा।
जागरण संवाददाता, मंडी : सराज हलके की बागाचुनौगी पंचायत की एक महिला के कपड़े फाड़ने व उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने वालों पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत केस दर्ज होगा। मामले में 15 से अधिक लोगों को नामजद किया है। पुलिस अधीक्षक मंडी ने जांच का जिम्मा डीएसपी तरनजीत ¨सह को सौंपा है। उन्होंने शनिवार को बागाचुनौगी जाकर कई लोगों से इस मामले को लेकर पूछताछ की। गवाहों के बयानों के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी हो सकती है।
बागाचुनौगी पंचायत की ¨चता देवी ने इसी पंचायत के चित्र ¨सह, लुदरमणी, घनश्याम, झाली राम व चेतराम सहित कई अन्य लोगों पर मारपीट, कपड़े फाड़ने व जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया है। शनिवार को ¨चता देवी ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक मंडी को सौंपी। मारपीट करने का केस पहले ही पुलिस थाना जंजैहली में दर्ज है।
बागाचुनौगी के स्वारू राम ने गुमत राम पर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच व निशानदेही के लिए 19 सितंबर को राजस्व विभाग की टीम चोहट गांव गई थी। यहां गुमत राम के घर पर लैंटल डालने का काम चल रहा था। राजस्व विभाग की टीम ने जब निशानदेही का कार्य शुरू किया तो दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख राजस्व विभाग की टीम लौट आई थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जंजैहली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। तब तक मामला शांत हो गया था। उस समय दोनों पक्षों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। अगले दिन ¨चता देवी उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बगस्याड पहुंची। अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने पुलिस को सूचित किया। ¨चता ने आरोपितों के विरुद्ध मारपीट व कपड़े फाड़ने की बात कही है। शनिवार को ¨चता देवी एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय आई और आरोपितों पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया।
---------------
¨चता देवी ने दस से अधिक लोगों पर कपड़े फाड़ने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच डीएसपी सुंदरनगर को सौंपी गई है।
हितेश लखनपाल, डीएसपी, मुख्यालय मंडी