कटौला में कांग्रेस ने बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन
इलाका उतरशाल कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने रविवार को कटौला में महंगाई बेर
सहयोगी, पद्धर : इलाका उतरशाल कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने रविवार को कटौला में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वामन देव ठाकुर के नेतृत्व में रैली निकाल प्रदर्शन किया। इसके बाद बाद बैठक की, जिसमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। तीन साल में प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ा है। भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी और भ्रष्टाचार फैला हुआ है। कोरोना संकट में कई लोगों का रोजगार छिन गया है। दावा किया कि 2022 के चुनावों में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन निश्चित है। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से कड़ी मेहनत करें।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वामन देव ठाकुर ने कहा कि कार्यकत्र्ता संगठन की मजबूती एकजुटता से कार्य करें। दिसंबर में होने वाले पंचायतीराज चुनावों पर रणनीति बनाई। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस महासचिव केहर सिंह ठाकुर, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष जोगिदर सिंह गुलेरिया, कर्म चंद भाटिया, अमीर हुसैन, दलीप ,सिंह, राम सिंह, मीने राम, सुरेंद्र कपूर, करमचंद, हरि सिंह, रतन दासए धर्मचंदए चंद्रमणि ठाकुर, परश रामए देशराजए जयसिंह और शेष राम मौजूद रहे।