धर्मपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन आज
सहयोगी, धर्मपुर : धर्मपुर मंडल कांग्रेस आज कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। प्रदर्श
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 06:04 PM (IST)
सहयोगी, धर्मपुर : धर्मपुर मंडल कांग्रेस आज कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन कांग्रेसी नेता पूर्व हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर के नेतृत्व में किया जाएगा। मंडल महासचिव गंगा राम व संजय कुमार तथा युवा कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र ठाकुर ने संयुक्त बयान में बताया कि मंडल कांग्रेस केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व देश में बढ़ती कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें