Move to Jagran APP

कांग्रेस ने 50 साल में सिर्फ धर्मशाला को बनाया नगर निगम

जागरण संवाददाता मंडी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने राज्य के शहरी क्षे˜

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 08:28 PM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 08:28 PM (IST)
कांग्रेस ने 50 साल में सिर्फ धर्मशाला को बनाया नगर निगम
कांग्रेस ने 50 साल में सिर्फ धर्मशाला को बनाया नगर निगम

जागरण संवाददाता, मंडी : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने राज्य के शहरी क्षेत्रों का संतुलित, योजनाबद्ध और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने के लिए न केवल 412 नई पंचायतों व तीन नए नगर निगम का भी गठन किया है। कांग्रेस की पूर्व सरकारों ने 50 साल में सिर्फ धर्मशाला नगर निगम का गठन किया। शिमला नगर निगम स्वतंत्रता से पूर्व गठित हो चुका था। भाजपा ने तीन नगर निगमों पालमपुर, सोलन और मंडी का गठन किया है। यह सभी प्रदेश की तेजी से विकसित होने वाले शहरों में हैं और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। इन नगर निगमों के गठन से न केवल इन शहरों के विकास में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होगी बल्कि नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को सीएम संवाद कक्ष मंडी में सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की।

loksabha election banner

जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी को नगर निगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध थी, लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा यह थी कि 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या लगभग 40 हजार थी। प्रदेश सरकार ने कानून में आवश्यक संशोधन करते हुए जनसंख्या के मापदंड को 50 हजार से घटाकर 40 हजार किया। नगर निगम बनने से मंडी का योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित होगा। नवगठित नगर-निगमों के शहरी गरीबों को शहरी क्षेत्रों में कार्यान्वित की जा रही मनरेगा की तर्ज पर मुख्यमंत्री शहरी आजीविका योजना का लाभ मिलेगा। सरकार की पहल जनमंच, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, सहारा योजना, हिमकेयर, गृहिणी सुविधा आदि योजनाओं से राज्य के लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक दृष्टि से मंडी प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शहर है। नगर निगम का दर्जा मिलने से इस शहर को स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के लिए बेहतर गंतव्य बनाने के लिए निगम को अतिरिक्त राशि उपलब्ध होगी। प्रदेश सरकार मंडी में 150 करोड़ रुपये की लागत से शिवधाम का निर्माण कर रही है। यह छोटी काशी के रूप में विख्यात मंडी शहर में पर्यटकों के लिए अतिरिक्त आकर्षण होगा और आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.