Move to Jagran APP

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

जागरण टीम थुनाग/नेरचौक हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन हुए हंगामे के विरोध

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 05:44 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 05:44 PM (IST)
कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

जागरण टीम, थुनाग/नेरचौक : हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन हुए हंगामे के विरोध में सोमवार को सराज में भाजपा मंडल ने थुनाग बाजार में कांग्रेस नेताओं का पुतला जलाया। भाजपा सराज मंडल के अध्यक्ष भागीरथ व सीडी बैंक के चेयरमैन कमल राणा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलजारी लाल ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है। मुकेश अग्निहोत्री और सुखविदर सुक्खू पंजाब की संस्कृति से संबंधित हैं, ऐसे में वह प्रदेश की शांति को भंग कर रहे हैं। कांग्रेस के मिट रहे अस्तित्व को देखते हुए वह बौखला गए हैं। कांग्रेस पार्टी के व्यवहार से लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य द्रोपदी ठाकुर, बीडीसी सदस्य लायकराम, पूर्व प्रधान कला ठाकुर और चमन लाल ठाकुर मौजूद रहे।

वहीं भाजपा बल्ह मंडल ने भी डडौर चौक में कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंक कर आक्रोश जाहिर किया। इसके बाद राष्ट्रपति को एसडीएम बल्ह के माध्यम से ज्ञापन भेजा तथा राज्यपाल के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले कांग्रेसी विधायकों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर बल्ह मंडल अध्यक्ष हेमपाल राणा, महामंत्री राजेंद्र राणा, निहाल चंद शर्मा चेयरमैन मिल्क फेडरेशन, जिला परिषद सदस्य प्रियंका शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय रावत, बल्ह उपाध्यक्ष कर्म सिंह, अज्जू सेन, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश वालिया, महामंत्री दिनेश चौधरी, हरीश वालिया, ठाकुरदास, कुलदीप ठाकुर, आइटी सेल संयोजक करुण वर्मा, बल्ह किसान मोर्चा अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, स्यांह पंचायत प्रधान रीता चौधरी, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष अनिल सैनी, दुनी यादव, हरीश ठाकुर, भरत जम्वाल, राम सिंह व मीडिया प्रभारी रमेश जम्वाल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.