Move to Jagran APP

अनिल पर तंज कस पुराने जख्म कुरेद गए मुख्यमंत्री

गत दिनों सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाने वाले मंडी सदर के भाजपा ि

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 07:39 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 07:39 PM (IST)
अनिल पर तंज कस पुराने जख्म कुरेद गए मुख्यमंत्री
अनिल पर तंज कस पुराने जख्म कुरेद गए मुख्यमंत्री

मुकेश मेहरा, मंडी

loksabha election banner

गत दिनों सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाने वाले मंडी सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा पर तंज कसकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पुराने जख्मों को कुरेद गए। यही नहीं उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद वह मान-सम्मान उन्हें नहीं मिल पाया, जो स्थानीय विधायक को मिलना चाहिए था। पहले वह मंच पर पीछे बैठने लगे तो कुर्सी देकर आगे बैठाया गया। लेकिन जब सम्मानित करने का दौर चला तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को दो-दो बार सम्मानित किया गया, लेकिन विधायक का नाम सूची में ही नहीं था।

इसी तरह संबोधन की सूची में उनका नाम गायब रहा, जबकि नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर को बोलने का मौका दिया गया। ऐसे में अनिल शर्मा चुपचाप अपनी कुर्सी पर बैठे सब देखते रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने भी अनिल के साथ न चलने की बात कहकर पुराने जख्मों को कुरेद दिया। हालांकि उन्होंने पुरानी बातों का जिक्र न करने की भी बात कही और भविष्य में बेहतर तरीके से साथ चलकर काम करने की उम्मीद जताई। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के लिए सहयोग करने की बात कहने के साथ अनिल शर्मा पर शब्दबाण छोड़े, क्योकि अनिल ने आरंभ में नगर निगम बनने का विरोध किया था।

अनिल शर्मा मुख्यमंत्री का संबोधन खत्म होने के तुरंत बाद वहां से चले गए। उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क पर मंगवाई और वहीं से बैठकर रवाना हो गए। हालांकि इसके बाद मंडल मिलन आदि कार्यक्रम होने थे। यही नहीं जल शक्ति मंत्री ने भी उनका नाम अपने संबोधन में नहीं लिया। गौर रहे कि अनिल शर्मा के बेटे के कांग्रेस टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने से ही सरकार व विधायक के बीच खाई पैदा हो गई थी, जो आज भी कायम दिखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.