सीएम ने विधायक गांधी की बेटी की शादी में खाई धाम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी क
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 06:38 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 06:38 PM (IST)
सहयोगी नेरचौक : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी की बेटी की शादी में भी शिरकत कर मंडयाली धाम का लुत्फ उठाया। वह दोपहर बाद विधायक के निवास स्थान कुम्मी पहुंचे और उनकी बेटी हिमानी गांधी को आशीर्वाद दिया। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, जोगेंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, बल्ह भाजपा मंडल अध्यक्ष हेम पाल राणा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें