नवज्योति महिला मंडल मराथू ने चलाया स्वच्छता अभियान
भारत मिशन के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला मराथू में स्वच्छता अभियान तथा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल के सदस्यों द्वारा पाठशाला के पानी की टंकी और आस-पास सफाई की गई। लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पाठशाला के मुख्य अध्यापक भूपेंद्र पाल ने युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा महिला मंडल के विकास दूत मीरा शर्मा, प्रधान और अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी हंस राज ने भी युवाओं को स्वच्छता संबंधित अनेक जानकारियां दी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पाठशाला के अध्यापकों और महिला मंडल प्रधान बीणा बंसल तथा अन्य सदस्यों चंद्रावती, मीना ,सोमा, नर्मदा, नीलम तथा अंजू ने सहयोग दिया।
संवाद सहयोगी, मंडी : नवज्योति महिला मंडल मराथू द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला मराथू में स्वच्छता अभियान व रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल के सदस्यों द्वारा पाठशाला के पानी की टंकी और आसपास सफाई की गई। कार्यक्रम में पाठशाला के मुख्य अध्यापक भूपेंद्र पाल ने युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला मंडल के विकास दूत मीरा शर्मा, प्रधान और अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी हंस राज ने भी युवाओं को स्वच्छता संबंधित अनेक जानकारियां दी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पाठशाला के अध्यापकों और महिला मंडल प्रधान बीणा बंसल तथा अन्य सदस्यों चंद्रावती, मीना, सोमा, नर्मदा, नीलम तथा अंजू ने सहयोग दिया। वहीं पंचयात द्रुब्बल में स्वछता शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला मंडल अप्पर द्रुब्बल महिला मंडल बनौण महिला मंडल चंडोझ महिला मंडल ने भाग लिया।