विद्युत विभाग का मंडल व सिविल कोर्ट पद्धर में हो स्थापित
सहयोगी, पद्धर : हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने, मंडी जिला को प्रदेश का प्रतिनिधित्व मिलने और
सहयोगी, पद्धर : हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने, मंडी जिला को प्रदेश का प्रतिनिधित्व मिलने और द्रंग से भाजपा का विधायक होने से क्षेत्र की जनता को विकास को लेकर वर्तमान सरकार से आत्यधिक अपेक्षाएं हैं। स्थानीय विधायक इन उम्मीदों के अनुरूप शीघ्र कार्य करें। पद्धर में पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन पंडित ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय पद्धर में स्थानीय जनता को लोक निर्माण विभाग का खोया हुआ मंडलीय कार्यालय पुन: स्थापित होने का विश्वास जगा है।
इस कार्यालय को बीते सरकार में विधायक व मंत्री कौल ¨सह ठाकुर द्वारा पहले द्रंग तथा बाद में मंडी स्थानांतरित कर दिया गया था। उन्होंने मांग की है कि स्थानीय जनता की सुविधा के लिए विद्युत विभाग का मंडल कार्यालय व सिविल कोर्ट पद्धर में स्थापित किया जाए।
सिविल कोर्ट पद्धर में शुरू किए जाने के विषय पर पूर्व की कांग्रेस सरकार की कैबिनेट बैठक में घोषणा हुई थी, लेकिन आज तक इस विषय पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
चंदन पंडित ने कहा कि पद्धर में आइटीआइ भवन निर्माण, मिनी सचिवालय व पुलिस थाना पद्धर के भवन निर्माण कार्य में तेजी, नागरिक अस्पताल पद्धर में चिकित्सकों की कमी जैसे महत्वपूर्ण विषय हैं, जिन पर शीघ्र ही कार्रवाई होने की उम्मीद समस्त जनता को स्थानीय विधायक और प्रदेश के मुख्यमंत्री से हैं।