पद्धर में दो किलो चरस सहित युवक गिरफ्तार
सहयोगी पद्धर पद्धर पुलिस ने चौहारघाटी के एक युवक को दो किलो 64 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 07:10 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 07:10 PM (IST)
सहयोगी, पद्धर : पद्धर पुलिस ने चौहारघाटी के एक युवक को दो किलो 64 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।
डायनापार्क-तरयांबली-कटिडी मार्ग पर वीरवार को पुलिस ने सेगलडुघ के पास नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवक हेम सिंह गांव छुछल डाकघर रोपा चौहारघाटी से चरस बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी पद्धर लोकेंद्र सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें