Move to Jagran APP

पंचायत समिति सदर पर लहराया भगवा

जागरण संवाददाता मंडी पंचायत समिति (बीडीसी) सदर पर भगवा लहराया है। भाजपा समर्थित चंद्रकांत

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Feb 2021 04:55 PM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2021 04:55 PM (IST)
पंचायत समिति सदर पर लहराया भगवा
पंचायत समिति सदर पर लहराया भगवा

जागरण संवाददाता, मंडी : पंचायत समिति (बीडीसी) सदर पर भगवा लहराया है। भाजपा समर्थित चंद्रकांता अध्यक्ष व भुवनेश ठाकुर उपाध्यक्ष चुने गए हैं। पंडित सुखराम, आश्रय शर्मा,चंपा ठाकुर व कौल सिंह ठाकुर यहां कांग्रेस पार्टी की लाज नहीं रख पाए हैं। 27 सदस्यीय पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को सदर ब्लॉक के सभागार में चुनाव हुए। इसमें सभी 27 सदस्यों ने भाग लिया। समिति के 15 वार्ड सदर व 12 द्रंग हलके से हैं। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सहमति न बनने पर चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। भाजपा की तरफ से नागधार वार्ड की सदस्य चंद्रकांता ने अध्यक्ष व धन्यारा वार्ड के भुवनेश ठाकुर ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। कांग्रेस की तरफ से कोट वार्ड से निर्वाचित यशोधा देवी व तरनोह वार्ड के सदस्य हेम सिंह अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के दावेदार थे।

loksabha election banner

एसडीएम सदर निवेदिता नेगी की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में चंद्रकांता को 19 व यशोधा को सात मत मिले, जबकि एक मत रद हुआ। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के भुवनेश ठाकुर को 22 व कांग्रेस के हेम सिंह को मात्र पांच मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए क्रॉस वोटिग हुई। भाजपा समर्थित दो सदस्यों ने कांग्रेस की यशोधा देवी के पक्ष में मतदान किया, जबकि एक सदस्य ने जानबूझ गलत जगह निशान लगाया।

निवेदिता नेगी ने बाद में चंद्रकांता व भुवनेश ठाकुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर द्रंग हलके के विधायक जवाहर ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह व सदर मंडल अध्यक्ष मुनीष कपूर भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.