मिशन अस्पताल मनाली में बांटे उपहार
-अस्पताल प्रबंधन व कर्मचारियों ने मनाया क्रिसमस पर्व - प्रभु यीशु के जन्म के बारे में स्किट का कि
-अस्पताल प्रबंधन व कर्मचारियों ने मनाया क्रिसमस पर्व
- प्रभु यीशु के जन्म के बारे में स्किट का किया गया आयोजन जागरण संवाददाता, मनाली : मिशन अस्पताल मनाली में क्रिसमस का जश्न शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। अस्पताल प्रबंधन सहित समस्य कर्मचारियों ने एक दूसरे को उपहार भेंट कर पर्व की शुभकामनाएं दी। अस्पताल प्रबंधन एक सप्ताह पहले से ही कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। क्रिसमस संध्या में प्रभु यीशु के जन्म के बारे में स्किट आयोजित कर लोगों को शांति का संदेश दिया।
कर्मचारियों की ओर से भी इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशन अस्पताल के प्रभारी डा. ए फिलिप और प्रशासनिक अधिकारी क्रिस्टीना ने घाटी वासियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी और उपहार भेंट किए। अस्पताल के अंदर बान फायर की व्यवस्था कर केक भी काटा और प्रभु यीशु की जन्मतिथि की खुशियां मनाई। डा. फिलिप ने बताया कि प्रभु यीशु के आशीर्वाद से जल्द ही कोरोना जैसी महामारी से निपटने में सफल होंगे। मिशन अस्पताल मनाली के सभी कर्मचारियों ने मुश्किल की इस घड़ी में अपना योगदान दिया है। सभी कर्मचारियों का सहयोग से हम घाटी को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा पाए हैं। मिशन अस्पताल परिसर में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रभु यीशु से प्रार्थना की है कि आने वाला समय सभी के लिए शुभ हो। उन्होंने कहा कि क्रिसमस परमेश्वर के महान प्रेम को साझा करने व उन्हें खुशी से याद करने का समय है। मिशन अस्पताल में सभी कर्मचारी गीत, खेल, स्किट, कार्ड और सजावट के माध्यम से अपने अनुभव साझा करने के लिए एकत्रित हुए। शनिवार सुबह अस्पताल के कर्मचारी रोगियों के साथ क्रिसमस मनाएंगे और उन्हें भोजन की व्यवस्था करते हुए उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना करेंगे। न्यू पैराडाइज स्कूल में मनाया क्रिसमस
जागरण संवाददाता, मंडी : उपमंडल मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर गुटकर में स्थित न्यू पैराडाइज पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष गुरवचन सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। अध्यक्ष गुरुवचन सिंह ने कहा कि त्योहार हमें आपस में मिलकर रहना सिखाते हैं और आपसी सौहार्दय का संदेश देते हैं। स्कूल प्रधानाचार्य लता देवी ने कहा कि इस मौके पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा क्रिसमस पर उपहार भी दिए गए। जोगेंद्रनगर में सांता क्लाज बन बांटे उपहार
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : क्रिसमस के उपलक्ष्य पर जोगेंद्रनगर उपमंडल में नन्हे विद्यार्थियों ने सांता क्लाज बनकर एक दूसरे को उपहार बांटे। शुक्रवार को शहर के गरोडू स्थित न्यू क्रिसेंट स्कूल और शहर के शांति निकेतन पब्लिक स्कूल सहित उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में क्रिसमस के उपलक्ष्य पर अध्यापकों ने बच्चों को बधाई दी और चाकलेट, टाफी बांटकर क्रिसमस का महत्व बताया। न्यू क्रिसेंट स्कूल में नन्हे विद्यार्थियों ने सांता क्लाज की वेशभूषा में एक दूसरे को बधाई दी और यीशू मसीह के जन्मदिवस पर ग्रीटिंग कार्ड भी भेंट किए। स्कूल की प्रधानाचार्य शशि किरण और प्रबंध निदेशक विजय शर्मा ने विद्यार्थियों को क्रिसमस का महत्व बताया और प्रभु यीशू मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्कूल के प्रांगण में नन्हे विद्यार्थियों ने खूब मस्ती की। क्रिसमस पर उपमंडल में चर्च की सजावट भी क्रिश्चन समुदाय के लोगों के द्वारा की गई है। लक्ष्मी बाजार स्थित चर्च को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है।