सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं
संवाद सहयोगी मंडी भाजपा सदर मंडी का प्रशिक्षण शिविर विश्वकर्मा मंदिर में रविवार को संपन्
संवाद सहयोगी, मंडी : भाजपा सदर मंडी का प्रशिक्षण शिविर विश्वकर्मा मंदिर में रविवार को संपन्न हुआ। इसमें शिक्षा मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि हम सबको गर्व है कि हम सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ता हैं और पार्टी को नई ऊंचाई पर पहुंचाना हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पार्टी कार्यकर्ता इसी जोश व लग्न के साथ मिशन रिपीट-2022 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और नगर निगम मंडी के चुनाव में 15 में से 15 पार्षद जीताकर मुख्यमंत्री की झोली में डाल देंगे।
जयराम सरकार के चौथे बजट की चारों ओर सराहना हो रही है क्योंकि इसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। दोपहर के सत्र में मंडी संसदीय क्षेत्र के विस्तारक सुरेश शर्मा व जिला महामंत्री महेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सदर मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर ने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के लिए था जिसमें पार्टी के कार्यक्रमों व सरकार की नीतियों को कैसे आम जनता तक पहुंचाना है उस बारे जानकारी दी गई। पार्टी मंडी नगर निगम चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री को उसी रूप में तोहफा देगी जिस प्रकार से उन्होंने हमारी मांग पर इसे नगर परिषद से नगर निगम बनाकर हमें दिया है। भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और सरकार की नीतियों को जनता के बीच ले जा रही है जिसका हमें सकारात्मक सहयोग जनता की ओर से मिल रहा है।
------------
करसोग में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
जागरण टीम, करसोग/सरकाघाट : भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को करसोग के पुराना बाजार स्थित सामुदायिक भवन में शुरू हुआ। प्रथम दिन छह चरण हुए। इनमें भाजपा के इतिहास की जानकारी दी गई। विधायक हीरालाल ने कहा कि भाजपा का इतिहास गौरवमय रहा है। भाजपा के हर कार्यकर्ता को सत्य निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर सेवक राम शास्त्री व अन्य मौजूद रहे। वहीं सरकाघाट में दो दिवसीय शिविर संपन्न हुआ। इसमें विधायक कर्नल इंद्र सिंह, मंडी संसदीय क्षेत्र विस्तारक सुरेश शर्मा, जिला सुंदरनगर के प्रभारी युवराज बोद्ध, जिला अध्यक्ष सुंदरनगर दलीप ठाकुर, मंडल अध्यक्ष निशा ठाकुर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की सभी योजनाओं और उपलब्धियों का जन जन तक प्रचार करें।